मुस्कान सेवा संस्थान आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देती।
आप सभी से ये निवेदन  भी करती है  कि  आज के इस शुभ दिन पर  आप सभी महानुभव इस संस्थान में रहने वाले पीड़ित शोषित बच्चे ,महिलाओ, व वर्द्धो की सेवा करे।
भगवान श्री राम ने अपने पुरे जीवन काल मे हमें  आदर्श व मर्यादित  पुरष कि सीख दी है , श्री राम ने बड़ो कि आज्ञा व परहित सेवा में अपना पूरा  जीवन व्यतीत कर दीया।
    हम सभी भी इन अवतारी पुरुष के जन्म दिन पर ये संकल्प ले की हम श्री राम तो नही बन सकते पर उनके जेसे  बनने की कोशीश तो कर सकते है ,उनके जीवन से कुछ अच्छाइयों को लेकर हम अपने जीवन का भी कल्याण कर सकते है हम समाज के हीत में कुछ ऐसे काम करे जिससे समाज में रहने वाले इन मासूमो के जीवन में हम रोशनी कि नई  किरण जगा सकते ताकी इन के जीवन में जो अंधकार छाया है उसे दूर कर सके। तो आप और हैम मिलकर ये कदम उढ़ाते।
आप भी मुस्कान संस्थान  के साथ जुड़ कर इस  सेवा का लाभ ले सकते हो संस्थान में  अभी 200 से ज्यादा अनाथ, बेबस बच्चे रहते है तो पीड़ित महिलाये ,वर्द्ध भी रहते है आप भी इन कि सेवा कर अपना जीवन सफल बना सकते है।     

" राम नाम का काम है,राम का ही ये धाम है
जन जन का ये कहना है ,हर नर में तुज को  रहना है
पुरषो में तुम उत्तम ,पुरषोत्तम हो ,दशरत के ओ  लाल
हे सीता पती  तुम उत्तम हो,नरोत्तम हो.मर्यादा पुरषोत्तम हो
है विष्णु अवतारी भक्त वश भगवन होतुम ,
सबरी कि भक्ति में ,सुग्रीव कि सेवा मे बह गये  
क्या मर्यादा तुम ने निभाई  
है अयोध्या पति क्या ये रीत तूने ये चलाई
रघु कुल रीत सदा चली आई ,जान जाये पर वचन न जाये "
 


                                                                                                                  सुधीर जैन

Comments

Popular Posts